बॉक्सर सरिता पर टूट रहा मुसीबत का पहाड़!
नई दिल्ली। भले ही क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर इंडिया की बॉक्सर सरिता देवी को राहत पहुंचाने के लिए सरकार और बॉक्सिंग इंडिया से लेकर इंटरनेशनल बॉक्सिंग एसोसिएशन के अधिकारियों से अनुरोध कर रहे हों, लेकिन सरिता देवी की परेशानियां दूर नहीं हुई हैं। उन पर मुसीबत का एक और पहाड़ टूटा है।
इंटरनेशनल बॉक्सिंग एसोसिएशन की ओर से लगातार डाले जा रहे दबाव के कारण बॉक्सिंग इंडिया की ओर से सरिता के पति और निजी कोच को कारण बताओ नोटिस दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि सरिता के पति और निजी कोच निर्धारित सीमा से आगे आकर रिंग साइड में प्रवेश कर गए थे।
गौरलब है कि सरिता देवी ने इंचन एशियन गेम्स के दौरान प्वाइंट में गड़बड़ी होने की आशंका को लेकर अपना ब्रांज मेडल वापस कर दिया था। जिसके बाद इंटरनेशनल बॉक्सिंग एसोसिएशन ने सरिता देवी पर कड़ी कार्रवाई करने के लिए बॉक्सिंग इंडिया पर दबाव डालना शुरू कर दिया। हालांकि इसके बाद सरिता देवी ने माफी मांग ली थी।
सूत्रों के मुताबिक सरिता देवी पर आजीवन प्रतिबंध लगाने की कोशिशें जारी हैं। जबकि बॉक्सिंग इंडिया के अध्यक्ष संदीप जाजोदिया ने कहा कि सरिता को आजीवन प्रतिबंध जैसी कड़ी सजा से बचाने के उपाय किए जा रहे हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
