सानिया मिर्जा ने किस इंडियन खिलाड़ी को कहा 'जहरीला'?

हैदराबाद। भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने संडे को एक ट्वीट करके सनसनी फैला दी। उन्होंने अपने ट्वीट में किसी के लिए जहरीला शब्द प्रयोग किया है। सानिया ने ट्वीट किया कि एक जहरीले व्यक्ति से जीतने का एक ही तरीका है, खेलो ही नहीं।

अब शिवपाल ही नहीं हार्वर्ड के प्रोफेसर भी बताएंगे कि अखिलेश कैसे लड़ें चुनाव?

आखिर सानिया ने किसके लिए ऐसा लिखा, वो तो उनमें से नहीं जो किसी पर बेवजह आरोप-प्रत्यारोप करती हों। इसलिए उनके ट्वीट को लेकर बातें हो रही हैं। लोगों को लग रहा है कि सानिया मिर्जा ने लिएंडर पेस को जहरीला कहा है।

क्योंकि इसके एक दिन पहले ही पेस ने ये कहकर सबको चौंका दिया था कि इस बार रियो ओलंपिक में भारत के पास मिक्स्ड डबल्स में मेडल जीतने का मौका था। लेकिन मिक्सड डबल्स के लिए टीम ढंग से चुनी ही नहीं गई थी।14 महीने में चार ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने के अलावा भला कोई क्या कर सकता है? मैं बस यही कह सकता हूं कि जो कुछ भी हुआ वह दुखद है।

इन परंपराओं में छुपा है स्वस्थ, सुंदर और जवां दिखने का राज...

जिसके बाद सानिया का ये जहरीला ट्वीट आया है। आपको बता दें कि शायद पेस ये कहना चाह रहे थे कि सानिया को इस बार मिक्स्ड डबल्स में रोहन बोपन्ना के साथ बल्कि उनके साथ खेलना चाहिए था और अगर ऐसा होता तो इंडिया के पास टेनिस में मेडल होता। फिलहाल दोनों ही खिलाड़ियों ने एक-दूसरे का नाम तो नहीं लिया लेकिन दोनों के बीच में खींचा-तानी लंबे वक्त से चल रही है ये जग-जाहिर है।

Story first published: Monday, September 19, 2016, 13:06 [IST]
Other articles published on Sep 19, 2016
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+