डरबन की पिच रहेगी संतुलित : क्यूरेटर
डरबन, 23 दिसम्बर (आईएएनएस)। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में मिली पराजय के बाद डरबन में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय बल्लेबाजों के लिए कुछ कर गुजरने का मौका रहेगा क्योंकि यहां की पिच संतुलित होगी।
पिच क्यूरेटर विल्सन नागोबेसे ने कहा, "इस पिच पर सिर्फ गेंदबाजों को ही मदद मिलेगी, ऐसा नहीं है। यह बहुत हद तक संतुलित होगी। मैं ऐसा विकेट देना चाहता हूं कि जिससे दोनों पक्षों को शिकायत का मौका न मिले।"
उन्होंने कहा, "इसके बावजूद यदि आप अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर सके तो फिर मैं क्या कर सकता हूं। फिर तो उनकी किस्मत ही खराब होगी। मैं पिच में दरार नहीं देखना चाहता हूं। कुछ घास भी रहेगी जो पिच को बांधे रखने में सहायक होगी।"
उल्लेखनीय है कि सेंचुरियन में खेले गए पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में भारतीय टीम महज 136 रनों पर ढेर हो गई थी और उसे इस मैच में पारी व 25 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।
नागाबोसे ने कहा, "ऐसा पूर्वानुमान है कि मैच से पहले तक बारिश हो सकती है जबकि मैं उम्मीद कर रहा हूं कि दिन सुनहरा रहेगा। इससे पिच उछाल लेगी और उस पर दरार नहीं पड़ेगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications