Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

रोमांचक मुकाबले में आस्ट्रेलिया ने भारत को 4 रन से हराया

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आस्ट्रेलियाई टीम ने कप्तान रिकी पोंटिंग (74), माइकल हसी (73), टिम पेन (50) और कैमरून व्हाइट (51) की उम्दा बल्लेबाजी की मदद से निर्धारित 50 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 292 रन बनाए।

जवाब में खेलने उतरी भारतीय टीम ने 201 रनों के कुल योग पर अपने सात विकेट गंवा दिए थे लेकिन इसके बाद हरभजन सिंह और प्रवीण कुमार ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचा दिया था।

इसी बीच तेज गेंदबाज पीटर सिडल ने हरभजन का विकेट चटकाकर अपनी टीम की जीत लगभग पक्की कर दी। हरभजन ने 31 गेंदों की अपनी तूफानी पारी के दौरान चार चौके और तीन छक्के जड़े।

हरभजन और प्रवीण ने अपने करियर की बेहतरीन पारी खेलते हुए आठवें विकेट के लिए 84 रन जोड़े लेकिन भारतीय टीम निर्धारित 50 ओवरों की समाप्ति पर आठ विकेट के नुकसान पर 288 रन ही बना सकी। प्रवीण 32 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 40 रन बनाकर नाबाद लौटे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:25 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+