नई दिल्ली। टेनिस की दुनिया के चमकते सितारे सर्बिया के स्टार खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने सिनसिनाटी ओपन में धमाल करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया है। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास रच दिया है। उन्होंने ट्वीट कर खुशी का इजहार किया है, 'सपना सच हो गया। बता दें कि जोकोविच 1990 के बाद सभी नौ मास्टर्स-1000 टूर्नामेंटों का खिताब जीतने वाले पहले टेनिस खिलाड़ी बन गए हैं। वर्ल्ड नंबर-10 जोकोविच ने पुरुष एकल वर्ग के फाइनल में स्विट्जरलैंड के वर्ल्ड नंबर-2 रोजर फेडरर को सीधे सेटों में 6-4, 6-4 से मात देकर खिताबी जीत हासिल की। गौरतलब हो कि फेडरर यहां सात बार के चैंपियन हैं और पहली बार फाइनल हारे हैं।
A dream come true 🙏🏆@CincyTennis #GoldenMasters pic.twitter.com/nb9XL7nw2W
— Novak Djokovic (@DjokerNole) August 20, 2018
वहीं इससे पहले इसी टूर्नामेंट में तीन बार जोकोविच को फेडरर के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में फेडरर के खिलाफ जोकोविच की यह बड़ी जीत है. फेडरर के खिलाफ ग्रैंड स्लैम फाइनल में उनका रिकॉर्ड 3-1 का है और ओवरऑल चैंपियनशिप मैचों में 12-6 का है, जिसमें 2015 विंबलडन और अमेरिकी ओपन शामिल है। ऐसे में जोकोविच ने इतिहास रचकर एक नया मुकाम हासिल किया है।