Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

नडाल को हरा जोकोविच ने जीता यूएस ओपन का खिताब

न्‍यूयॉर्क। यूएस ओपन में भी सर्बिया के नोवान जोकोविच ने अपना जलवा बरकरार रखा। सोमवार को फाइनल मुकाबले में जोकोविच ने रफाल नडाल को हराकर यूएस ओपन के खिताब पर कब्‍जा जमाया। जोकोविच ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में नडाल को 6-2, 6-4, 6-7, 6-1 से मात दी। नडाल पिछले यूएस ओपन का खिताब जीतने वाले खिलाड़ी हैं। फाइनल मुकाबले में दोनों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला जिसमें जीत टेनिस दुनिया के नए बादशाह जोकोविच की हुई।

टेनिस की दुनिया में इस साल जोकोविच का ही दबदबा रहा है। सेमीफाइनल में रोजर फेडरर को पटखनी देने वाले जोकोविच ने फाइनल में नडाल को भी हार का मुंह दिखाया। जोकोविच का इस साल का यह तीसरा ग्रैंड स्‍लैम खिताब है। इस साल उन्‍होंने विंबलडन और ऑस्‍ट्रेलियाई ओपन खिताब पर भी अपना कब्‍जा जमाया था। जोकोविच ने ये तीनों खिताब नडाल को हराकर ही जीते हैं।

जोकोविच के लिए यह मुकाबला आसान नहीं था। वे पूरी तरह से फिट नहीं थे। उनकी पसलियों में दर्द था और पेट की मांसपेंशियों में भी खिंचाव था। जोकोविच जिस समय मैदान पर उतरे थे तो उस समय वे दर्द से कराह रहे थे। यह मुकाबला उन्‍होंने पेन किलर खाकर खेला था। जोकोविच के प्रदर्शन पर गौर किया जाए तो उन्‍होंने अपने पिछले 66 मुकाबालों में से केवल 2 ही हारें हैं। जो यह साबित करता है कि वे टेनिस के नए बादशाह हैं।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:17 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+