Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

फेडरर को हरा जोको‍विच फाइनल में नडाल से भिड़ेंगे

न्‍यूयॉर्क। 3 घंटे 51 मिनट तक चले मुकाबले में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी सर्बिया के नोवान जोक‍ोविच ने स्विटजरलैंड के रोजर फेडरर को हराकर यूएस ओपन के फाइनल में जगह बना ली। फाइनल में उनका मुकाबल रफाल नडाल से होगा। सेमीफाइनल मुकाबले ने रोमांच की सारी हदें पार कर दीं। रोजर फेडरर ने शानदार शुरुआत करते हुए पहला सेट 7-6 से अपने नाम कर लिया। इसके बाद फेडरर ने अगला सेट भी 6-4 से अपने नाम कर लिया।

उस समय लगने लगा था कि फेडरर इस महामुकाबले में जीत की राह की तरफ बढ़ रहे हैं। लेकिन जोकोविच ने ठीक समय पर वापसी की। इसके बाद जोकोविच ने अगले तीनों सेटों में फेडरर को 6-3, 6-2 और 7-5 से मात दी। जोकोविच ने अंतिम 3 सेटों में वापसी करते हुए शानदार खेल दिखाया। सेमाफाइनल के इस मुकाबले में दोनों ही खिलाड़ी हार मानने को तैयार नहीं थे। शुरुआती 2 सेट जीतने के बाद हार झेलने वाले रोजर फेडरर काफी निराश दिखाई दिए। जोकोविच ने इस मुकाबले को इस साल का सबसे बड़ा मुकाबला करार दिया।

अब जो‍कोविच सोमावार को यूएस ओपन के फाइनल मुकाबलेम में स्‍पेन के रफाल नडाल से भिडेंगे। इस फाइनल मुकाबले में जोकोविच का पलड़ा नडाल पर भारी पड़ सकता है। इस साल दोनों खिलाड़ी 5 बार आपस में भिड़ चुके हैं और पाचों बार बाजी जोकोविच ने ही मारी है। इसी साल विम्‍बलडन टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में जोकोविच ने नडाल को हराकर अपना पहला विम्‍बलडन खिताब जीतने में सफलता पाई थी।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:17 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+