Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सातवें मुकाबले में सम्मान की खातिर खेलेगी टीम इंडिया

इस श्रृंखला के बाद भारतीय टीम को घरेलू पिचों पर ही श्रीलंका के साथ भिड़ना है और उस श्रृंखला के लिए जरूरी आत्मविश्वास बटोरने के लिए महेंद्र सिंह धौैनी की टीम यह मैच जरूर जीतना चाहेगी।

दूसरी ओर, गुवाहाटी में श्रृंखला जीतने वाली मेहमान टीम 4-2 की बढ़त हासिल कर चुकी है लेकिन वह इस श्रृंखला को 5-2 के परिणाम के साथ समाप्त करना चाहेगी।

कप्तान रिकी पोंटिंग इस श्रृंखला में मिली जीत से बेहद खुश हैं और यही कारण है कि उन्होंने इस जीत को विश्व कप और चैम्पियंस ट्रॉफी में मिली खिताबी जीत के बराबर महत्वपूर्ण करार दिया है।

सातवें मैच के लिए मेहमान टीम कुछ बदलाव कर सकती है क्योंकि उसके हरफनमौला खिलाड़ी शेन वॉटसन और तेज गेंदबाज मिशेल जानसन इस महीने से वेस्टइंडीज के साथ खेली जाने वाली टेस्ट श्रृंखला के मद्देनजर खुद को आराम देने के लिए स्वदेश लौट गए हैं।

वॉटसन और जानसन ने छठे मुकाबले में हिस्सा लिया था लेकिन गुवाहाटी में मिली जीत के बाद श्रृंखला अपने नाम होते ही टीम प्रबंधन ने दोनों प्रमुख खिलाड़ियों को बारस्ता मुंबई स्वदेश रवाना कर दिया।

चोटिल गेंदबाज पीटर सिडल और हरफनमौला मोएसिस हेनरिक्स का स्थान लेने के लिए एंड्रयू मैक्डोनाल्ड और बर्ट कॉकले भारत पहुंच चुके हैं और उनका बुधवार को मुंबई में होने वाले सातवें एकदिवसीय मुकाबले में खेलना तय माना जा रहा है। दोनों खिलाड़ियों का यह पहला एकदिवसीय मैच होगा।

सातवें मुकाबले में बाएं हाथ के स्पिनर जॉन हालैंड को भी मौका मिलने के आसार दिखाई दे रहे हैं। हालैंड को अब तक एक भी मैच में नहीं खिलाया गया है। पहले छह मैचों में आस्ट्रेलियाई टीम ने नेथन हारित्ज को विशेषज्ञ स्पिनर के तौर पर आजमाया है। हारित्ज काफी हद तक इस भूमिका में सफल रहें हैं क्योंकि उनका इकोनॉमी रेट सबसे अच्छा रहा है।

मंगलवार को आयोजित अभ्यास सत्र के बाद पत्रकारों से मुखातिब पोंटिंग ने कहा, "हमने यहां शानदार खेल दिखाया है। हम जीत के साथ श्रृंखला का समापन करना चाहेंगे। 5-2 का अंतर हमारे लिए अच्छा रहेगा क्योंकि आने वाली श्रृंखला के लिए इससे हमारा आत्मविश्वास बढ़ेगा।"

दूसरी ओर, धौनी की टीम को कई मुश्किलों से पार पाना होगा। मेजबान होने के नाते टीम इंडिया ने इस श्रृंखला में अच्छा खेल दिखाया है लेकिन कई मामलों में उसका खेल विश्व की नंबर-2 टीम के स्तर का नहीं दिखा।

बल्लेबाजों ने भारतीय टीम को सबसे अधिक निराश किया है और कुछ खिला़िड़यों ने ही व्यक्तिगत स्तर पर अच्छा खेल दिखाया है। गेंदबाजों की भूमिका भी बहुत अच्छी नहीं रही है। अहम मुकाम पर भारतीय गेंदबाज जोड़ियां तोड़ने में नाकाम रहे हैं और कई मैचो में उनकी यही कमी टीम को भारी पड़ी है।

ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। हरभजन को श्रीलंका के साथ खेली जाने वाली टेस्ट श्रृंखला के लिए टीम में शामिल किया गया है। आगामी श्रृंखला में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए हरभजन को अंतिम मैच में अपने खाते में कुछ न कुछ विकेट जरूर डालने होंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:26 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+