आस्ट्रेलियाई समाचार पत्र 'द एज' के मुताबिक बुधवार को लंदन के ऐतिहासिक लॉड्स स्टेडियम में आयोजित 'स्पोर्टबिजनेस स्पोर्ट्स इवेंट मैनेजमेंट अवार्ड्स' के दौरान मेलबर्न को इस खिताब से नवाजा गया।
आस्ट्रेलिया के विक्टोरिया प्रांप्त के पर्यटन और खेल आयोजन मंत्री टिम होल्डिंग ने अपने देश की ओर से यह पुरस्कार ग्रहण किया। इस अवसर पर होल्डिंग ने कहा कि उनका देश हमेशा ही विदेशी मेहमानों के स्वागत के लिए बाहें फैलाए रहता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।