वेबसाइट 'स्टफ डॉट को डॉट एनजेड' के मुताबिक 2010 में होने वाले आईपीएल के तीसरे संस्करण का आयोजन 12 मार्च से 25 अप्रैल से बीच होना है। इसी दौरान आस्ट्रेलियाई टीम को पांच सप्ताह के दौरे पर न्यूजीलैंड आना है।
दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिए आस्ट्रेलियाई टीम 31 मार्च तक न्यूजीलैंड दौरे पर रहेगी जबकि आईपीएल के ग्रुप चरण के मुकाबले 19 अप्रैल तक खेले जाएंगे। इसे देखते हुए अधिकांश खिलाड़ियों के आईपीएल के शुरुआती चरण में उपलब्ध रहने की संभावना बहुत कम है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।