Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

नडाल को हरा जोकोविच पहुंचे पहले पायदान पर

विम्‍बल्‍डन (इंग्‍लैंड)। सर्बिया के नोवान जोकोविक टेनिस की दुनिया के नए बादशाह बन गए हैं। विंबलडन के सिंगल्‍स के फाइनल में नंबर 1 खिलाड़ी स्‍पेन के रफाल नडाल को हराकर उन्‍होंने खिताब जीतने के साथ-साथ नंबर 1 रैंकिंग भी हासिल की। विबंलडन का खिताब जीतने वाले वे सर्बिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। जोकोविच इससे पहले 2008 और 2011 में आस्‍ट्रेलियाई ओपन पर कब्‍जा जमा चुके हैं। यह उनके करियर का तीसरा ग्रैंडस्‍लैम खिताब था।

दुनिया के नंबर 1 और नंबर 2 खिलाड़ी के बीच जोरदार मुकाबला देखने को मिला। मैच 2 घंटे 27 मिनट तक चला। जोकोविच ने शुरुआत से ही मैच पर अपनी पकड़ बना ली। उन्‍होंने राफेल नडाल को 6-4, 6-1, 1-6, 6-3 से हराया। नडाल ने तीसरे सेट में मैच में वापसी करने की कोशिश की लेकिन जोकोविक ने अपने शानदार खेल से उन्‍हें यह मौका नहीं दिया।

इस हार का राफेल नडाल को दोहरा नुकसान हुआ और जोकोविच को दोहरा फायदा। नडाल इस हार के साथ दूसरे पायदान पर फिसल गए जबकि जोकोविच ने पहला स्‍थान हथिया लिया। विंबलडन की खिताबी जीत के बाद जोकोविच कोर्ट पर लेट गए और अपनी खुशी का इजहार करते हुए कोर्ट को चूम लिया। मैच देखने के लिए उनके परिजन व सर्बिया के राष्‍ट्रपति बोरिस टेडिच भी मौजूद थे।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:17 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+