समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक इस जीत ने टीमों की तालिका में चेल्सी को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है। अब उसने दूसरे स्थान पर चल रहे मैनचेस्टर युनाइटेड से पांच अंकों की बढ़त बना ली है।
चेल्सी के लिए तीसरा गोल थॉमस वर्मेलेन ने किया। चेल्सी के कप्तान जॉन टेरी ने इस जीत के बाद अपने साथियों से खेल पर ध्यान बनाए रखने की अपील है। टेरी के मुताबिक जरा सी भी चूक क्लब को शीर्ष से हटा सकती है।
आर्सेनल की टीम तालिका में चौथे स्थान पर है जबकि रविवार को एवर्टन पर मिली 2-0 की जीत ने लिवरपूल को पांचवें स्थान पर पहुंचा दिया है।
रविवार को खेले गए एक अन्य मुकाबले में बर्मिघम सिटी क्लब ने वुल्वरहैंप्टन वांडर्स को 1-0 से पराजित किया। इस जीत ने बर्मिंघम को तालिका में 11वें स्थान पर पहुंचा दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।