एकतरफा प्यार के चक्कर में वॉलीबॉल खिलाड़ी की हत्या
कोलकाता। एकतरफा प्यार के चक्कर में एक सख्श ने 14 साल की मासूम वॉलीबाल खिलाड़ी पर चाकू से हमला बोल दिया। प्यार का प्रस्ताव स्वीकार नहीं करना मासूम के लिए जानलेवा साबित हुआ है। महज 14 साल की उम्र में संगीता आईच नौवीं की छात्रा है।
टीम इंडिया की जीत के जश्न मनाना पड़ा महंगा, डॉक्टर की पीट-पीटकर हत्या
वह अपनी कुछ साथियों के साथ खेल रही थी तभी राजा नाम के सख्श ने मैदान पर पहुंचकर उससे प्यार का इजहार करने लगा। आरोपी सुब्रत सिंघा उर्फ राजा ने जब संगीता से अपने प्रेम का इजहार किया तो संगीता ने कुछ जवाब दिये बिना जाने लगी। लेकिन तभी राजा ने उसे दौड़ाया और उसपर चाकू से हमला कर दिया।
हमला करते ही संगीता खेल के मैदान पर ही बेहोश हो गयी। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गयी। संगीता के पिता कॉलेज के पास ही छोटी सी खाने की दुकान चलाते हैं और वह इस घटना के बाद सदमें में है।
वहीं इस पूरे मामले पर पुलिस का कहना है कि यह एकतरफा प्यार का मामला लगता है। आरोपी काफी दिनों से लड़की को धमकी दे रहा था, आरोपी फरार है लेकिन उसकी पहचान की जा चुकी है, उसे जल्द ही पकड़ा जाएगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
