भारत में हॉलैंड की होगी अग्नि परीक्षा : पोंटिंग
समाचार पत्र 'सिडनी मार्निग हेराल्ड' से बातचीत के दौरान पोंटिंग ने कहा, "सभी कह रहे हैं कि हॉलैंड का भविष्य उज्जवल है। एक युवा स्पिनर के लिए यह अच्छी बात है लेकिन मेरा मानना है कि हॉलैंड को भारत में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। उन्हें इस हालात का सामना बहादुरी से करना होगा। उनके करियर के पहले और सबसे महत्वपूर्ण दौरे में हम उनके साथ हैं।"
पोंटिंग मानते हैं कि हालात से परिचित नहीं होने के कारण हॉलैंड को भारतीय पिचों के साथ तालमेल बैठाने में दिक्कत पेश आएगी। उन्होंने कहा, "मेरा अनुमान गलत भी हो सकता है लेकिन सच्चाई यह है कि भारत में हमारे सभी स्पिनरों को चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। यहां तक कि शेन वार्न को भी कई बार बुरा वक्त देखना पड़ा है। भारतीय स्पिन गेंदबाजी खेलने के माहिर माने जाते हैं। ऐसे में हॉलैंड को काफी सावधान शुरुआत करनी होगी।"
ब्रायस मैक्गेन जैसे अनुभवी स्पिनर को बाहर रखकर हॉलैंड का चयन किया गया है। उनके पास सिर्फ 17 प्रथम श्रेणी मैचों का अनुभव है। पूर्व कप्तान एलन बॉर्डर उन्हें भविष्य का खिलाड़ी बता चुके हैं लेकिन इसके बावजूद भारत में हॉलैंड की सफलता को लेकर पोंटिंग पूरी तरह आश्वस्त नहीं हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications