BMW के लिए 78 करोड़ में बनेगी सड़क, लेकिन दीपा का गाड़ी लेने से इंकार
नई दिल्ली। रियो ओलंपिक में भारत का नाम रौशन करने वाली जिमनास्ट दीपा करमाकर की परेशानी को दूर करने का बीड़ा त्रिपुरा सरकार ने उठाया है और इसलिए उसने दीपा के घर तक की सड़क को सही करने का आदेश दिया है, जिसकी वजह से दीपा ने सचिन तेंदुलकर के हाथों मिली बीएमडब्ल्यू एक्स1 कार को वापस ना कर सकें।
'मर्डर' गर्ल मल्लिका शेरावत ने किया हिलेरी क्लिंटन का समर्थन, शेयर की तस्वीर
इस बारे में जानकारी अगरतला म्युनसिपल कॉर्पोसेशन के मेयर प्रफुल्लजीत सिन्हा ने मीडिया को दी। उन्होंने कहा कि दीपा का घर अभोयनगर में है, उनके घर के पास की सड़क को अब मेडिकल कॉलेज की सड़क से जोड़ा जाएगा जिससे दीपा को अपनी कार को घर तक ले जाने मे कोई भी दिक्कत नहीं आएगी। कहा जा रहा है कि रोड को सही करने के लिए सरकार ने 78 करोड़ रुपए निर्धारित किए हैं।
आपको बता दें कि त्रिपुरा की सड़क खराब होने कारण दीपा ने तोहफे में मिली बीएमडब्ल्यू को वापस करके नकदी देने की बात कही थी।
वैसे कुछ मीडिया सूत्रों के मुताबिक सड़क बनने के बाद भी दीपा ने अपने पास गाड़ी रखने के लिए मना कर दिया है, क्योंकि उन्होंने कहा है कि हमने कभी सड़क बनवाने के लिए नहीं कहा। सड़क के अलावा सर्विस और रखरखाव भी बड़े मुद्दे हैं। हम लोगों ने तय कर लिया है कि अब गाड़ी वापस कर देंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
