मेसी के मंसूबों पर जर्मनी ने फेरा पानी, 1-0 से हराकर जीता फीफा विश्वकप 2014
रविवार रात को खेले गये फाइनल मुकाबले में पहले मैच के निर्धारित 90 मिनट में दोनों ही टीमों ने एक भी गोल नहीं किया जिसकी वजह से तो एक बार लगा कि शायद फाइनल मैच ड्रा हो जायेगा लेकिन तभी जर्मनी के मारियो गोट्जे ने 113वें मिनट में मैच का पहला और एकमात्र गोल किया जिसके बदले में अर्जेंटीना एक भी गोल नहीं कर पायी और इस तरह जर्मनी फीफा विश्वकप 2014 का विजेता बन गया।
आपको बता दें कि जर्मनी ने चौथी बार इस कप पर कब्जा किया है। इससे पहले जर्मनी साल 1954, 1974 और 1990 में फीफा कप जीत चुका है। मेसी के कंधे पर सवार अर्जेंटीना की टीम अपने इस स्टार खिलाड़ी से उम्मीद कर रही थी कि वो देश को एक बार फिर माराडोना की तरह वर्ल्ड कप का खिताब दिला देंगे।
लेकिन फाइनल मुकाबले में ना तो मेसी चले और ना ही मेसी का जादू और पूरे 24 साल बाद जर्मनी ने खिताब पर कब्जा कर लिया। हालांकि पूरे विश्वकप के दौरान शानदार प्रदर्शन के कारण मेसी को गोल्डन बॉल से नवाजा गया। जर्मनी की जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
