Video: जब हवा में छलांग लगाकर अमेरिकी रनर ने छिन ली गोल्ड मेडल
नयी दिल्ली। ओलंपिक में सबअपना बेस्ट परफॉर्मेंस देना चाहते हैं। सबकी नजर गोल्ड मेडल पर होती है। गोल्ड मेडल जीतने के लिए खिलाड़ी एड़ी चोटी का जोर लगा देते हैं,लेकिन 400 मीटर रेस के दौरान एक धाविका ने जो किया उसे देखकर सब सन्न रह गए।
महिलाओं की 400 मीटर की फाइनल रेस के दौरान दर्शक उस वक्त हक्के-बक्के रह गए जब बहामज़ की शॉन मिलर ने फिनिश लाइन तक पहुंचने के लिए हवा में छलांग लगा दी। मिलर की ये छलांग इत नी परफेक्ट थी कि उन्होंने अपने देश के लिए गोल्ड मेडल जीत लिया।
रियो ओलंपिक: भूखे लौटे हॉकी खिलाड़ी, भारतीय दूतावास में मिली बस मूंगफली
सोमवार रात हुए इस मुकाबले में मिलर ने शुरुआत बहुत अच्छी की, लेकिन अंतिम पड़ाव पर पहुंचते-पहुंते वो पिछड़ने लगी। फिनिश लाइन तक आते-आते अमेरिका की एलसन फेलिक्स जीत के बहुत करीब थीं, लेकिन मिलर ने अचानक से छलांग लगा दी। बाद में जब सबके टाइम को कैलकुलेट किया गया तो पता चला कि 49.44 सेकंड में रेस खत्म करने के साथ वो पहले नंबर पर थीं। उनकी छलांग ने उन्हें गोल्ड मेडल दिला दिया तो वहीं वो ट्विटर पर भी छा गई। सब उनकी इस तकनीक की तारिफ कर रहे हैं। आप भी देखिए मिलर की हवाई स्टंट...
Here is the finish everyone is talking about. Shaunae Miller denied Allyson Felix 400m #Gold in stunning fashion. pic.twitter.com/D353HQ7efL
— Dylan (@DylansFreshTake) August 16, 2016
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
