जोकोविच ने जीता शंघाई मास्टर्स कप
दुनिया के नंबर तीन खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने शंघाई मास्टर्स कप टेनिस का ख़िताब अपने नाम कर लिया है. फ़ाइनल में उन्होंने डेविडेन्को को मात दी.
पहली बार जोकोविच ने मास्टर्स कप का ख़िताब जीता है. उतार-चढ़ाव से भरी इस प्रतियोगिता के फ़ाइनल में जोकोविच शानदार फ़ॉर्म में नज़र आए और बेहतरीन जीत दर्ज की.
सेमी फ़ाइनल में ब्रिटेन के एंडी मरे को मात देने वाले डेविडेन्को के पास जोकोविच के फ़ोरहैंड का कोई जवाब नहीं था.
इस साल के शुरू में ऑस्ट्रेलियाई ओपन जीतने वाले जोकोविच ने साल के आख़िर में अपना पहला मास्टर्स कप जीतने में सफलता पाई.
जीत के बाद जोकोविच ने कहा, "मैं काफ़ी ख़ुश हूँ. मेरे लिए यह बहुत बड़ी उपलब्धि है. दुनिया के आठ सर्वश्रेष्ठ टेनिस खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे थे. इसी से इस प्रतियोगिता की महत्ता का अंदाज़ा होता है."
कमाल
पहले सेट से ही जोकोविच ने अपने फ़ोरहैंड का कमाल दिखाना शुरू कर दिया था. इन्हीं फ़ोरहैंड्स की मदद से जोकोविच ने अपना पहला ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियाई ओपन जीता था.
डेविडेन्को की मैच में एक नहीं चली
दूसरी ओर डेविडेन्को बेस लाइन पर संघर्ष करते नज़र आ रहे थे. उनके पास जोकोविच के शॉट्स का कोई जवाब नहीं था. एक समय पहले सेट में जोकोविच 5-0 से आगे थे.
पहला सेट 6-1 से जीतने के बाद सबको यही लग रहा था कि जोकोविच दूसरा सेट भी आसानी से जीत जाएँगे. लेकिन ऐसा हुआ नहीं. डेविडेन्को ने ऐसे समय वापसी की, जब लग रहा था जोकोविच का जीतना सिर्फ़ औपचारिकता है.
जोकोविच 5-3 से आगे चल रहे थे. साथ ही डेविडेन्को की सर्विस पर उन्हें मैच प्वाइंट हासिल करने का भी मौक़ा मिला लेकिन डेविडेन्को ने शानदार वापसी की और अपनी सर्विस तो बचाई ही, अगले गेम में जोकोविच की सर्विस तोड़ भी दी.
लेकिन जोकोविच ये सुनहरा मौक़ा गँवाना नहीं चाहते थे. एक बार फिर उन्होंने अपना दम दिखाया और 7-5 से सेट जीतकर ख़िताब पर क़ब्ज़ा कर लिया.
पहली बार जोकोविच ने मास्टर्स कप का ख़िताब जीता है. उतार-चढ़ाव से भरी इस प्रतियोगिता के फ़ाइनल में जोकोविच शानदार फ़ॉर्म में नज़र आए और बेहतरीन जीत दर्ज की.
| |
इस साल के शुरू में ऑस्ट्रेलियाई ओपन जीतने वाले जोकोविच ने साल के आख़िर में अपना पहला मास्टर्स कप जीतने में सफलता पाई.
जीत के बाद जोकोविच ने कहा, "मैं काफ़ी ख़ुश हूँ. मेरे लिए यह बहुत बड़ी उपलब्धि है. दुनिया के आठ सर्वश्रेष्ठ टेनिस खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे थे. इसी से इस प्रतियोगिता की महत्ता का अंदाज़ा होता है."
कमाल
पहले सेट से ही जोकोविच ने अपने फ़ोरहैंड का कमाल दिखाना शुरू कर दिया था. इन्हीं फ़ोरहैंड्स की मदद से जोकोविच ने अपना पहला ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियाई ओपन जीता था.
डेविडेन्को की मैच में एक नहीं चली
दूसरी ओर डेविडेन्को बेस लाइन पर संघर्ष करते नज़र आ रहे थे. उनके पास जोकोविच के शॉट्स का कोई जवाब नहीं था. एक समय पहले सेट में जोकोविच 5-0 से आगे थे.
पहला सेट 6-1 से जीतने के बाद सबको यही लग रहा था कि जोकोविच दूसरा सेट भी आसानी से जीत जाएँगे. लेकिन ऐसा हुआ नहीं. डेविडेन्को ने ऐसे समय वापसी की, जब लग रहा था जोकोविच का जीतना सिर्फ़ औपचारिकता है.
जोकोविच 5-3 से आगे चल रहे थे. साथ ही डेविडेन्को की सर्विस पर उन्हें मैच प्वाइंट हासिल करने का भी मौक़ा मिला लेकिन डेविडेन्को ने शानदार वापसी की और अपनी सर्विस तो बचाई ही, अगले गेम में जोकोविच की सर्विस तोड़ भी दी.
लेकिन जोकोविच ये सुनहरा मौक़ा गँवाना नहीं चाहते थे. एक बार फिर उन्होंने अपना दम दिखाया और 7-5 से सेट जीतकर ख़िताब पर क़ब्ज़ा कर लिया.
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:17 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
