प्रकाश ने मंगलवार को खेले गए पहले दौर के मुकाबले में सर्बिया के इलिजा बोजोलजैक को पराजित किया। बोजोलजैक हालांकि चोट के कारण मुकाबला अधूरा छोड़कर बाहर हो गए।
बोजोलजैक के मुकाबले से हटने के वक्त प्रकाश 6-3, 3-2 की बढ़त बनाए हुए थे। अगले दौर में प्रकाश की भिड़ंत अमेरिका के जेसी लेवाइन से होगी। लेवाइन ने पहले दौर में उरुग्वे के फेल्डर मार्सेल को 7-6 (1), 6-0 से हराया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।