एयरटेल हॉफ-मैराथन की तैयारियां पूरी
नई दिल्ली, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। दिल्ली में रविवार को एयरटेल हॉफ मैराथन शुरू होगी। इसमें बड़ी संख्या में दिल्ली के प्रतिभागी हिस्सा लेंगे।
एयरटेल हॅाफ मैराथन का यह पांचवां संस्कण है। इस प्रतियोगिता में 210,000 डॉलर की इनामी राशि रखी गई है।
विश्व के प्रसिद्ध एयरटेल हॉफ मैराथन में महिला और पुरुष विजेता को 25,000 डॉलर मिलेंगे। पहले दस स्थानों पर आने वाले प्रतिभागियों को भी उत्कृष्ट पुरस्कार दिए जाऐंगे। भारतीय विजेताओं को 4,000 डॉलर दिए जाएंगे।
खुले वर्ग में होने वाली हॉफ मैराथन 21.097 किलोमीटर की होगी। अन्य तीन वर्गो में यह प्रतियोगिता ग्रेट दिल्ली रन (7 किलोमीटर) सीनियर सिटिजन रन (4.3 किलोमीटर) और व्हील चेयर प्रतियोगिता (3.5 किलोमीटर) की होगी।
गौरतलब है कि इस हॉफ मैराथन में 8,695 प्रतिभागी भाग लेंगे जबकि 28,000 धावक इस प्रतियोगिता में साथ-साथ भाग लेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications