स्टार फुटबॉलर मेस्सी की शादी की तस्वीरें, कई हस्तियां हुईं शामिल
ब्यूनोस एयर्स। दुनिया में शीर्ष फुटबलार में शुमार लायनॉल मेस्सी ने 30 जून को अपनी बचपन की प्रेमिका से विवाह रचा लिया है। उन्होंने अपनी बचपन की प्रेमिका एंटोनेला रोकूजो से विवाह किया है, यह विवाह उनके गृह शहर रोसारियो में हुआ है। बार्सीलोना के स्टार मेस्सी के लिए यह बड़ा मौका था, जिसमें कई बड़े-बड़े फुटबॉल के सितारे शामिल हुए, जिसमें अर्जेंटीना और बार्सीलोना के भी खिलाड़ी शामिल थे।

कई खिलाड़ी हुए शामिल
बार्सीलोना और अर्जेंटीना के तमाम दिग्गज खिलाड़ी इस कार्यक्रम में शामिल हुए थे। जिसमें कुछ अहम नाम जेवी हेरांडेज, डैनी एल्वीस, एंजेल डी मारिया, सेस फैब्रीगास, नेमार, लुइस सुरेज, कार्ल्स पूयोल जैसे जिग्गज शामिल हैं। इन तमाम दिग्गजों की मौजूदगी ने इस कार्यक्रम को बहुत भव्य बना दिया।

पांच वर्ष की उम्र में हुई थी मुलाकात
मेस्सी 24 जून को 30 वर्ष के हो गए, उन्होंने 29 वर्षीय एंटोनेला से एक भव्य होटल में विवाह रचाया। यह होटल रोसारियो शहर में स्थित है। आपको बता दें कि मेस्सी अपनी प्रेमिका से बचपन की उम्र में मिले थे, उनकी मुलाकात महज पांच वर्ष की उम्र हुई थी, दोनों के दो बेटे हैं।

10 नंबर की जर्सी में खेलते थे मेस्सी
मेसी शादी से पहले ही दो बच्चों के पिता बन चुके हैं, ये भी अपने आप में एक अनोखी बात है कि अपने पापा की शादी में इन दोनों बच्चे ने डॉस किया। 10 नंबर की जर्सी पहनकर मैदान पर तहलका मचाने वाले मेसी ने अपने जीवन की नई शुरुऊत की है।

कई दिग्गज हस्तियां शामिल हुई
इस कार्यक्रम में इटली के प्रधानमंत्री, अर्जेंटीना टीम के खिलाड़ी, बॉर्सिलोना टीम के खिलाड़ी जैसे फिल्म, खेल और राजनीति जगत की कई जानी-मानी हस्तियों ने हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में स्पेनिश फुटबॉल क्लब बार्सिलोना के लिए खेलने वाले मेसी की शादी में पॉप स्टार शकीरा और उनके पति गेरार्ड पिक भी पहुंचे।

5 स्टार होटल किया गया था बुक
इस शादी के लिए एक 5 स्टार होटल को बुक किया गया था, इतना ही नहीं, शादी में आए मेहमानों के लिए इनडोर और आउटडोर पूल, स्पा, बार, रेस्टॉरेंट और कैसिनो जैसी सुविधाओं का इंतजाम किया गया था।

2008 से साथ रह रहे थे
आपको बता दें कि 24 जून को ही मेसी 30 साल के हुए हैं, मेसी और रोकुजो 2008 से ही साथ रह रहे हैं और उनके दो बेटे हैं और आखिरकार इतने लंबे समय से एक साथ रहने के बाद दोनों ने शादी कर ली है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications