Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

अंतिम एकदिवसीय मुकाबला जीतना चाहते हैं स्ट्रॉस

सात मैचों की श्रृंखला में इंग्लैंड 1-6 से पीछे है। हाल ही में एशेज श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन करने वाली इंग्लिश टीम एकदिवसीय मुकाबले में अब तक आशा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाई है। स्ट्रॉस का मानना है कि यह दौरा अगर छोटा होता तो बेहतर होता।

आस्ट्रेलियाई समाचार पत्र 'द सिडनी मॉर्निग हेराल्ड' ने स्ट्रॉस के हवाले से लिखा है, "मुझे लगता है कि पांच एकदिवसीय मुकाबले पर्याप्त थे लेकिन हमेशा सवाल का जवाब देना मुश्किल होता है। मैंने इससे पहले कई दौरे किए हैं और मुझे पता है कि अंतिम मुकाबले के लिए कठिन परिश्रम करना पड़ता है।"

इंग्लैंड के खिलाड़ी टिम ब्रेसनन, पॉल कोलिंगवुड, अजमल शहजाद, क्रिस ट्रेमलेट और ग्रीम स्वान चोटिल होने के बाद आस्ट्रेलियाई दौरे को बीच में ही छोड़कर स्वदेश लौट चुके हैं।

स्ट्रॉस ने कहा कि खिलाड़ियों का चोटिल होना चिंता का विषय जरूर है लेकिन उन्हें उम्मीद है कि विश्व कप से पहले ये सभी खिलाड़ी पूरी तरह फिट हो जाएंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Saturday, February 5, 2011, 12:00 [IST]
Other articles published on Feb 5, 2011
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+