न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर विन्सेंट का सनसनीखेज आरोप, मैच फिक्स करते थे दिनेश मोंगिया
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी दिनेश मोंगिया पर मैच फिक्सिंग करने का अरोप लगा है। न्यूजीलैंड के दागी क्रिकेटर लू विन्सेंट ने सोमवार को लंदन की एक अदालत में कहा कि भारत के पूर्व क्रिकेटर दिनेश मोंगिया उस चार सदस्यीय गैंग के एक अहम सदस्य थे जो अनाधिकृत और अब भंग हो चुकी इंडियन क्रिकेट लीम (ICL) के दौरान मैच फिक्स करते थे।
विन्सेंट ने सुनवाई के दौरान न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर डेरेल टफी और दिनेश मोंगिया का नाम लिया। विन्सेंट ने कहा कि उस वक्त मोंगिया मानसिक स्वास्थ्य समस्या और अवसाद का शिकार थे और गैंग का हिस्सा बनकर अच्छा महसूस कर रहे थे। वहीं दिनेश मोंगिया ने अपने उपर लगे आरोपों को गलत बताया है।
मोंगिया ने कहा है कि विन्सेंट ने जो कहा वो गलत है, मैं किसी भी मैच में फिक्सिंग में शामिल नहीं था। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ लॉयंस की ओर से खेला लेकिन मुझे नहीं पता था कि न्यूजीलैंड के खिलाड़ी (केयर्न्स, टफी और विन्सेंट) क्या कर रहे हैं।
I totally deny this, I haven't done any such thing: Dinesh Mongia on Lou Vincent's allegation of fixing during ICL pic.twitter.com/RRKLl9yhj3
— ANI (@ANI_news) October 13, 2015
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:01 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
