Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

कटक में नहीं दिखेंगी साड़ी में लिपटीं चियरलीडर्स

ओसीए के सचिव आशीर्वाद बेहेरा ने गुरुवार को अधिकारियों के साथ हुई बैठक के बाद कहा, "अब कटक में साड़ी में लिपटीं चियरलीडर्स नृत्य प्रदर्शन नहीं करेंगी। इसकी जगह हमने मैच के दौरान उड़ीसा की सांस्कृतिक झलक पेश करने का फैसला किया है।"

इससे पहले, ओसीए ने मैच के दौरान दर्शकों की हौसलाअफजाई के लिए साड़ियों में लिपटी चियरलीडर्स से मैदान के भीतर नृत्य प्रदर्शन कराने का फैसला किया था।

ओसीए ने कहा था कि चियरलीडर्स मैच के दौरान संबलपुरी साड़ी पहनेंगी, जो उड़ीसा की खास पहचान है। इसे लेकर राज्य भर से आलोचना झेलने के बाद ओसीए ने अब अपना यह इरादा त्याग दिया है।

इसके अलावा ओसीए ने श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड के अनुरोध पर सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने का फैसला किया है। ओसीए के मुताबिक मैच के दौरान अत्याधुनिक शस्त्रों से लैस सुरक्षाकर्मी खिलाड़ियों की सुरक्षा करेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:27 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+