चोटिल मोर्गन की जगह लेंगे बोपारा
मोर्गन के बाएं हाथ की मध्य अंगुली टूटने के कारण उन्हें विश्व कप से बाहर होना पड़ा है। इस समय इंग्लैंड के छह खिलाड़ी चोटिल हैं।
आस्ट्रेलियाई दौरे से लौटने के बाद कोच एंडी फ्लावर ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि मोर्गन को ऑपरेशन प्रक्रिया से गुजरना होगा और वह विश्व कप में नहीं खेलेंगे।"
वेबसाइट 'क्रिक इंफो डॉट कॉम' ने फ्लावर के हवाले से लिखा है, "मोर्गन का चोटिल होना टीम के लिए बड़ा झटका है। वह एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं।"
विश्व कप में इंग्लैंड को भारत, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के साथ ग्रुप बी में रखा गया है। इंग्लैंड विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत 22 फरवरी को नीदरलैंड के खिलाफ नागपुर में करेगा।
वेबसाइट के मुताबिक फ्लावर ने कहा, "बोपारा एक युवा प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। वह अभी वेस्टइंडीज दौरे पर इंग्लैंड लॉयन्स की टीम की ओर से खेल रहे हैं और वह जल्दी ही टीम के साथ जुड़ेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications