Rio Olympics 2016: मिलिए रिफ्यूजी एथलीट्स टीम के 10 खिलाड़ियों से
नई दिल्ली। हमने आपको बताया था कि इस बार के रियो ओलंपिक में 120 साल बाद रिफ्यूजी एथलीट्स टीम हिस्सा लेने जा रही है। इस टीम में 10 खिलाड़ी हैं, जो किसी भी देश का प्रतिनिधित्व नहीं करेंगे।
Must Read: ओलंपिक में 120 साल बाद रिफ्यूजी एथलीट्स की टीम
इन सबकी पूरी जिम्मेदारी आईओएस की है, इस टीम में सीरिया, साउथ सूडान और कॉन्गो के खिलाड़ी शामिल हैं।
नीचे की स्लाइडों पर क्लिक कीजिये और मिलिए रिफ्यूजी एथलीट्स टीम के 10 खिलाड़ियों से..

युसरा मार्दिनी
ये सीरिया की रहने वाली हैं लेकिन अब जर्मनी में रह रही हैं। 18 साल की युसरा तैराक के रूप में रियो ओलंपिक का हिस्सा बनी हैं।

रामी अनीस
ये सीरिया के रहने वाले हैं लेकिन अब बेल्जियम के निवासी हैं। 25 साल के रामी तैराक के रूप में रियो ओलंपिक का हिस्सा बने हैं।

योनस किंडे
योनस किंडे 2011 से लक्जमबर्ग में रह रहे हैं। ये इथोपिया के रहने वाले हैं। 35 साल के योनस धावक के रूप में रियो ओलंपिक का हिस्सा बने हैं।

ईचपुर
दक्षिण सूडान के रहने वाले ईचपुर अब केन्या निवासी हैं। 21 साल के ईच 800 मीटर की रेस में भाग लेंगे।

पॉलो
दक्षिण सूडान के रहने वाले पॉलो अब केन्या निवासी हैं। 24 साल के पॉलो 1,500 मीटर की रेस में भाग लेंगे।

जेम्स नायंग
दक्षिण सूडान के रहने वाले जेम्स नायंग भी अब केन्या निवासी हैं। 28 साल के जेम्स 400 मीटर की रेस में भाग लेंगे।

एंजेलिना नदाई
दक्षिण सूडान के रहने वाली एंजेलिना भी अब केन्या निवासी है। 21 साल की ये धाविका 1500 मीटर की रेस का हिस्सा बनेगी।

पोपोलो मिसेंगा
24 साल के पोपोलो डेमोक्रेटिक रिपब्लिक की पैदाइश हैं और जूडो (-90kg) में भाग लेंगे।

योलांदे
योलांदे भी डेमोक्रेटिक रिपब्लिक की पैदाइश हैं लेकिन अब ब्राजील का हिस्सा हैं। ये भी जूडो(-70kg)में भाग लेंगे।

रोज
रोज भी साउथ सूडान की हैं लेकिन इस समय केन्या की निवासी हैं। 21 साल की ये धाविका 800 मीटर दौड़ में भाग लेंगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications