हरियाणा के खिलाड़ी संदीप कुन्डु ने ताइक्वांडो स्पर्धा के लाइटवेट वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया जबकि इसी स्पर्धा का रजत पदक गोवा के जी.वी. राव ने जीता। मणीपुर के भूषण हजीत को कांस्य से संतोष करना पड़ा।
इस खेल का आयोजन रांची के अलावा धनबाद और जमशेदपुर में किया जा रहा है। इस बार 33 स्पर्धाओं में कुल 800 स्वर्ण, 800 रजत जबकि 900 कांस्य पदक दांव पर है।
झारखण्ड की ओर से इस बार 986 खिलाड़ी विभिन्न स्पर्धाओं में भाग ले रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।