ईडन गार्डन्स का निरीक्षण 7 फरवरी को
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने सोमवार को इस बात की घोषणा की। आईसीसी ने अपनी विज्ञप्ति के माध्यम से इस बात की भी पुष्टि कर दी है कि ईडन में होने वाला भारत-इंग्लैंड मुकाबला उसी तारीख को बेंगलुरू के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।
आईसीसी ने ईडन में यह मैच कराने को लेकर रविवार को अंतिम रूप से अपनी असमर्थता व्यक्त कर दी थी। इसके बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बेंगलुरू का नाम सुझाया था।
आईसीसी ने बीते गुरुवार को ईडन से भारत-इंग्लैंड मैच की मेजबानी छीनने की घोषणा की थी। टूर्नामेंट निदेशक, केंद्रीय आयोजन समिति और आईसीसी के सदस्यों से बने निरीक्षण दल ने ईडन का मुआयना करने के बाद पाया था कि निर्माण कार्य समय रहते पूरा नहीं हो पाने के कारण स्टेडियम फिलहाल मैच की मेजबानी की स्थिति में नहीं है।
इस दल ने श्रीलंका के कोलम्बो, हम्बानटोटा और पालेकेले स्थित तीन मैदानों को आयोजन के अनुरूप करार दिया था। दल ने कहा था कि फाइनल मुकाबले का मेजबान वानखेड़े स्टेडियम और श्रीलंका के तीन स्टेडियम 14 दिनों के भीतर पूरी तरह तैयार हो जाएंगे लेकिन ईडन गार्डन्स की तैयारी समय पर पूरी नहीं हो सकती।
इस सम्बंध में बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) के अनुरोध पर बीसीसीआई ने आईसीसी के सामने अपने फैसले पर पुनर्विचार की अपील की थी लेकिन शनिवार को उसे भी ठुकरा दिया गया था। इसके बाद ही आईसीसी ने बीसीसीआई से ईडन के विकल्प का नाम सुझाने को कहा था।
राजनीतिक पहल के बाद आईसीसी अध्यक्ष शरद पवार ने बाकी के तीन मैचों के लिए ईडन में निर्माण कार्य पूरा करने के लिए सीएबी को सात फरवरी तक का समय दिया है। सीएबी राज्य के लोक निर्माण विभाग की मदद से कार्यो को पूरा करने में जुटा है। ईडन में 15, 18 और 20 मार्च को विश्व कप मैच खेले जाने हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications