Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इमोशनल हुए एंडी मरे, संन्यास की घोषणा करते ही निकले आंख से आंसू

नई दिल्ली। इंग्लैंड के बेहतरीन टेनिस खिलाड़ी एंडी मरे के प्रशंसकों के लिए दिल तोड़ने वाली खबर है।चोट से जूझ रहे मरे का यह ऑस्ट्रेलियन ओपन आखिरी टूर्नामेंट हो सकता है।एंडी का मन विबंलडन खेलने का है लेकिन चोट के चलते वह शायद ही इसका हिस्सा बन पाएं। तीन बार के ग्रैंड स्लैम विजेता एंडी को पिछले साल हिप सर्जरी के कारण ऑस्ट्रेलियन ओपन से पीछे हटना पड़ गया था। इसके बाद लंदन में जून में हुए क्वीन क्लब में उन्होंने वापसी की थी। संन्यास की घोषणा करते हुए ही एंडी की आंखों से आंसू निकल गए।

31 साल के इस खिलाड़ी ने कहा, 'मैं कमियों के साथ खेल सकता हूं। लेकिन कमियां और दर्द मुझे कॉम्प्टीशन और ट्रेनिंग का लुत्फ नहीं उठाने दे रहे।' उन्होंने कहा कि वो अपने घरेलू ग्रैंडस्लैम विम्बलडन के साथ करियर को खत्म करना चाहते हैं लेकिन उन्होंने माना कि उनके लिए तब तक खेलना मुश्किल होगा।

2016 में एंडी नोवाक जोकोविच को पछाड़कर दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी बने थे। 2013 में उन्होंने जोकोविच को हराकर विबंलडन का खिताब अपने नाम किया था और 1936 के बाद ऐसा पहली बार हुआ, जब किसी ब्रिटिश खिलाड़ी ने यह खिताब जीता।

Story first published: Friday, January 11, 2019, 19:26 [IST]
Other articles published on Jan 11, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+