Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

बराबरी पर छूटा एडिलेड टेस्ट मैच

वेस्टइंडीज ने मैच के पांचवें दिन आस्ट्रेलिया के सामने 330 रनों का लक्ष्य रखा। मेजबान टीम मैच समाप्ति तक 76 ओवरों के खेल के दौरान पांच विकेट केनुकसान पर 212 रन बना सकी।

हरफनमौला खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो (37/3) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत वेस्टइंडीज ने 139 रनों के कुल योग पर ही आस्ट्रेलिया के पांच बल्लेबाजों को पेवेलियन लौटा दिया था लेकिन इसके बाद उपकप्तान माइकल क्लार्क और विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रैड हेडिन ने नाबाद रहकर उसे निराश कर दिया।

क्लार्क ने अपनी 61 रनों की नाबाद पारी के दौरान 108 गेंदों का सामना करते हुए आठ चौके लगाए जबकि हेडिन 57 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 21 रन बनाकर नाबाद लौटे। इसके अलावा शेन वॉटसन ने 48, साइमन कैटिच ने 21, रिकी पोंटिंग ने 20 और माइकल हसी ने 29 रनों का योगदान दिया।

इससे पहले, मैच के चौथे दिन का खेल खत्म होने तक आठ विकेट के नुकसान पर 284 रन बनाने वाली मेहमान टीम पांचवें दिन के पहले सत्र में 317 रन बनाकर पेवेलियन लौट गई।

सोमवार को 155 रनों के व्यक्तिगत योग पर नाबाद लौटने वाले कप्तान क्रिस गेल ने 165 रन बनाए। गेल ने अपनी 285 गेदों की बेहतरीन पारी के दौरान 16 चौके और एक छक्का जड़ा। उन्हें 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया।

ब्रिस्बेन के गाबा क्रिकेट मैदान पर खेले गए पहले टेस्ट मैच में आस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को एक पारी और 65 रनों से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:27 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+