उपेक्षा से पी़ टी़ ऊषा की आंखों में आए आंसू
वह भोपाल में सीनियर राष्ट्रीय एथलेटिक स्पर्धा और साई के कार्यक्रम में हिस्सा लेने सोमवार को यहां आई थीं। इसकी खबर प्रशासन तथा आयोजकों को थी। वह सोमवार को विमान से यहां पहुंची तो राजा भोज हवाईअड्डे पर उनकी अगुवाई के लिए कोई नहीं पहुंचा। उसके बाद वह साई के कार्यक्रम में पहुंची तो उन्हें महत्व नहीं मिला। उन्हें ठहरना भी एक सामान्य होटल में पड़ा।
इन स्थितियों ने रात होते-होते उनकी आंखों में आंसू ला दिए। वह अपनी उपेक्षा से काफी दुखी थी। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में उनकी तस्वीर को तो महत्व मिल गया मगर वह उपेक्षित ही रही। मध्य प्रदेश राज्य एथलेटिक संघ ने भी पी़ टी़ ऊषा की उपेक्षा पर खेद जताया है।
बाद में प्रदेश के उद्योग मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने पी़ टी़ ऊषा से न केवल मांफी मांगी बल्कि उन्हें एक उन्दा होटल में ठहराने की व्यवस्था की।
इंडो एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications