Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ओलम्पिक तैराक पेरसोल ने संन्यास लिया

वेबसाइट 'यूरो स्पोर्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक 27 वर्षीय पेरसोल के नाम 100 तथा 200 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा का विश्व रिकार्ड दर्ज है। पेरसोल ने कहा है कि उनके अंदर अब प्रतिस्पर्धी तैराकी में बने रहने का उत्साह नहीं रह गया है।

तैराकी की दुनिया के महानतम बैकस्ट्रोक खिलाड़ी माने जाने वाले पेरसोल ने ओलम्पिक खेलों में कुल पांच स्वर्ण और दो रजत पदक जीते हैं। इसके अलावा उनके नाम विश्व चैम्पियनशिप में कुल 10 स्वर्ण दर्ज हैं। वह लगभग एक दशक तक बैकस्ट्रोक स्पर्धा के बेताज बादशाह रहे।

पेरसोल ने वर्ष 2000 के सिडनी ओलम्पिक से अंतर्राष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी। सिडनी में वह रेनी क्राजेलबर्ग के हाथों 200 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा में हार गए थे। एथेंस में उन्होंने 100 और 200 मीटर स्पर्धा के अलावा मेडले रिले में स्वर्ण जीता था।

इसके बाद पेरसोल 2008 के बीजिंग ओलम्पिक में 100 मीटर स्पर्धा का स्वर्ण जीतने में सफल रहे। इस स्पर्धा में उन्होंने विश्व रिकार्ड कायम किया। 200 मीटर में वह अपने ही देश के रेयान लोच के हाथों हार गए लेकिन वह अपना मेडले रिले का स्वर्ण बचाने में सफल रहे थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Saturday, February 5, 2011, 17:45 [IST]
Other articles published on Feb 5, 2011
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+