टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वायंबा इलेवंस टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 118 रन बनाए। वायंबा इलेवंस ने 5.90 के औसत से रन बटरे, जो ट्वेंटी-20 के लिहाज से काफी कम है।
वायंबा इलेवंस की ओर से जीवंथ कुलातुंगा और माइकल वेंडोर्ट ने सर्वाधिक 42-42 रन बनाए। दोनों बल्लेबाजों ने अपनी टीम को मुश्किल से निकालते हुए दूसरे विकेट के लिए 81 रन जोड़े।
वायंबा के छह बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं पार कर सके। वरिष्ठ बल्लेबाज माहेला जयवर्धने (3), कप्तान जेहान मुबारक (10), कौशल लोकुराचारी (0), फरवेज महरूफ (1) और रंजना हेराथ (1) ने निराश किया।
विक्टोरिया की ओर से शेन हॉरवुड ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 14 रन देकर तीन विकेट झटके जबकि क्लिंट मैके और एंड्रयू मैक्डोनॉल्ड ने दो-दो सफलता हासिल की। पीटर सिडल को भी एक सफलता मिली।
दोनों टीमों के लिए यह मैच बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि इसे जीतकर उन्हें अगले दौर में पहुंचने का मौका मिल सकता है। इस ग्रुप की तीसरी टीम दिल्ली डेयरडेविल्स नेट रन रेट के आधार पर फिलहाल सबसे ऊपर है लेकिन वह भी दूसरे दौर में नहीं पहुंच सकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।