क्रिकेट विश्व कप : पोंटिंग ने तेज गेंदबाजों की सराहना की
आस्ट्रेलिया ने शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराकर विश्व कप में अपनी 31वीं जीत दर्ज की थी। इस मुकाबले में तेज गेंदबाजन मिशेल जानसन ने चार विकेट झटके थे जबकि शॉन टेट ने तीन विकेट अपनी झोली में डाले थे वहीं अनुभवी गेंदबाज ब्रेट ली ने एक विकेट चटकाए थे।
वेबसाइट 'क्रिकेट आस्ट्रेलिया' ने पोंटिंग के हवाले से लिखा है, "जानसन का प्रदर्शन बेहतरीन रहा था। ली पिछले तीन महीनों से अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। चोट से वापसी के बाद टेट का प्रदर्शन प्रभावशाली रहा है।"
पत्र के मुताबिक पोंटिंग ने कहा, "मैं टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही यह कहते आया हूं कि यदि हमारे तेज गेंदबाज अपनी क्षमता के अनुसार गेंदबाजी करते हैं तो हमें इस बात का फर्क नहीं पड़ता कि हम किसके खिलाफ खेल रहे हैं। वे नई गेंद के साथ और भी बेहतर हो सकते हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications