स्थानीय समाचार पत्र 'द न्यूज' के मुताबिक अब्बास ने कहा, "पाकिस्तानी टीम ने कई कैच छोड़े और न्यूजीलैंड की टीम को आराम से एक-एक रन लेने दिया। हमारा स्कोर इतना बड़ा नहीं था कि हम कैच छोड़ते और विपक्षी टीम को आसानी से एक-एक रन लेने देते।"
उन्होंने कहा, "अंपायरों के कुछ फैसले हमारे खिलाफ थे। वैसे चैम्पियंस ट्रॉफी में कुल मिलाकर हमारा प्रदर्शन अच्छा रहा है।"
गौरतलब है कि सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हरा दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।