Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

रणजी ट्रॉफी : हरियाणा-तमिलनाडु मैच ड्रॉ की ओर (लीड-1)

खराब मौसम के कारण तीन दिन में अब तक 140 ओवरों का खेल हो सका है। रविवार को केवल 24 ओवरों का खेल सम्भव हो पाया।

हरियाणा ने अपने शनिवार के स्कोर पर ही पहली पारी 6 विकेट पर 379 रन पर घोषित की। तमिलनाडु ने इसके जवाब में दो विकेट पर 72 रन बनाए।

अभिनव मुकुंद (30) और दिनेश कार्तिक बिना खाता खोले नाबाद लौटे। मुकुंद ने 67 गेंदों पर तीन चौके लगाए हैं।

तमिलनाडु की शुरुआत खराब रही और उसके सलामी बल्लेबाज अरुण कार्तिक 24 रन के निजी योग पर संजय बधवार की गेंद पर सन्नी सिंह को कैच थमा बैठे।

अरुण ने 43 गेंदों पर चार चौके लगाए। अरुण ने मुकुंद के साथ पहले विकेट के लिए 39 रन जोड़े।

सुब्रमण्यम बद्रीनाथ 13 रन बनाकर जोगिंदर शर्मा की गेंद पर सन्नी के हाथों लपके गए। बद्रीनाथ ने मुकुंद के साथ दूसरे विकेट के लिए 33 रनों की साझेदारी की।

हरियाणा की ओर से जोगिंदर और बधवार ने एक-एक विकेट झटके।

इससे पहले, शनिवार को 26 ओवरों का खेल हो सका था। मैच के चौथे और अंतिम दिन सोमवार को भी पूरे ओवर का खेल होता नहीं दिखाई दे रहा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Sunday, December 26, 2010, 21:25 [IST]
Other articles published on Dec 26, 2010
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+