गलत फैसले के खिलाफ भारतीय दल ने दर्ज करायी शिकायत
इनचियॉन। भारतीय मुक्क्बाज सरिता को एशियन गेम्स में गलत फैसले के चलते हार का सामना करना पड़ा है। वहीं भारतीय दल ने रेफरी के गलत फैसले के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। साथ फैसले पर फिर से विचार करने की मांग की है। आपको बता दें कि एशियन गेम्स के सेमीफाइनल मुकाबले में रेफरी के गलत फैसले के चलते सरिता को हार का सामना करना पड़ा था।
60 किग्रा वर्ग में सरिता इससे पहले एशियन गेम्स में चैंपियन रह चुकी हैं। सरिता के बेहतरीन प्रदर्शन के बावजूद वहां मौजूद अंपायरों ने सरिता के खिलाफ फैसला दिया जिसके चलते सरिता रिंग में ही रो पड़ी। उन्होंने आरोप लगाया कि सेमीफाईनल मुकाबले में उनका बाउट पहले से ही फिक्स था।
इसी बीच सरिता के समर्थन में भारत की धाकड़ मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम भी उतर आयी है। मैरीकॉम ने कहा कि सरिता निर्विरोध रूप से विजेता थी। लेकिन पैसों के आगे वहां मौजूद जजों ने अपनी आंखें मूंद ली। उन्होंने कहा कि ऐसे जजों को तत्काल प्रभाव से बाहर का रास्ता दिखाया जाना चाहिए।
भारतीय मुक्क्बाजी दल ने शिकायत दर्ज करने के लिए 500 डॉलर की धनराशि फीस के रूप में चुकायी है। वहीं अगर जांच के बाद रेफरी के फैसले में फेरबदल होता है तो यह फीस भारतीय दल को वापस मिल जाएगी अन्यथा यह फीस वापस नहीं होगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
