विजडन पुरस्कार पाने की कल्पना न की थी : शाकिब
उल्लेखनीय है कि गुरुवार को प्रतिष्ठित क्रिकेट पत्रिका 'विजडन क्रिकेटर' ने 22 वर्षीय शाकिब को साल का सर्वश्रेष्ठ टेस्ट खिलाड़ी चुना। इस पत्रिका के विभिन्न संवाददताओं से मिले अंकों के आधार पर उनका चयन किया गया। उन्होंने सचिन तेंदुलकर, ग्रीम स्मिथ, जैक कैलिस और एंड्रयू फिलंटॉफ जैसै क्रिकेट के दिग्गजों को पछाड़ दिया।
स्थानीय समाचार पत्र 'डेली स्टार' से बातचीत में शाकिब ने कहा, "मैं बहुत खुश हूं। यह मेरे लिए अब तक का सबसे बड़ा सम्मान है क्योंकि पत्रकारों ने मुझे चुना है। मैं बहुत उत्साहित हूं।"
उन्होंने कहा, "मैंने यह नहीं सोचा था कि मुझे यह पुरस्कार मिलेगा। परंतु अब यह मुझे मिला है। मेरा मानना है कि मैं इसका हकदार हूं। चटगांव में नयूजीलैंड के खिलाफ सात विकेट लेने को मैं अपना सबसे अच्छा प्रदर्शन मानता हूं।"
गौरतलब है कि शाकिब ने एक सत्र में खेले आठ टेस्ट मैचों में 45 विकेट अपने नाम किए। इस दौरान उन्होंने अपने बल्ले से भी कमाल दिखाया और 498 रन बनाए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications