दोनों टीमों के लिए यह मैच बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि इसे जीतकर उन्हें अगले दौर में पहुंचने का मौका मिल सकता है। इस ग्रुप की तीसरी टीम न्यू साउथ वेल्स ब्लूज अपने दोनों मैच जीतकर पहले ही दूसरे दौर में पहुंच चुकी है।
ससेक्स और ईगल्स ने अपने पहले मैच गंवाए हैं। रन रेट के आधार पर ससेक्स की टीम ग्रुप-बी की तालिका में दूसरे स्थान पर है लेकिन दूसरे दौर में पहुंचने के लिए उसे यह मैच हर हाल में जीतना होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।