अभ्यास मैचों में हार चिंता का विषय नहीं : क्लार्क
लगातार तीसरी बार विश्व कप खिताब जीतने के इरादे से उतर रही आस्ट्रेलियाई टीम को मंगलवार को दूसरे अभ्यास मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने नौ विकेट से हराया था। इससे पहले, भारत ने कंगारुओं को पहले अभ्यास मुकाबले में 38 रनों से शिकस्त दी थी।
वेबसाइट 'स्पोर्टल डॉट को डॉट यूके' ने क्लार्क के हवाले से लिखा है, "जाहिर तौर पर हमने जैसी उम्मीद की थी वैसा परिणाम नहीं आया लेकिन हम यह अच्छी तरह समझते हैं कि यह अभ्यास मुकाबले थे।"
दोनों अभ्यास मुकाबलों में आस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी बिखरती हुई नजर आई लेकिन क्लार्क का कहना है कि वे परिणाम पर ज्यादा ध्यान नहीं दे रहे हैं।
क्लार्क ने कहा, "अभ्यास मुकाबले अभ्यास मुकाबले ही होते हैं। हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण यह है कि हम खिलाड़ियों को अधिक से अधिक बल्लेबाजी और गेंदबाजी करने का मौका दें जिससे वे यहां की परिस्थितियों में ढल जाएं।"
विश्व कप में आस्ट्रेलिया का पहला मुकाबला जिम्बाब्वे के साथ 21 फरवरी को है। क्लार्क का कहना कि हमें जिम्बाब्वे के साथ खेलने में अभी एक सप्ताह का समय है। हम वहां की परिस्थितियों से वाकिफ हैं। हमारे पास तैयारी करने के लिए अभी छह दिन का समय है।"
विश्व कप में आस्ट्रेलिया को पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, जिम्बाब्वे, कनाडा और केन्या के साथ ग्रुप 'ए' में रखा गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications