एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी: दक्षिण कोरिया को हराकर फाइनल में पहुंचा भारत
मलेशिया। मलेशिया में खेली जा रही एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइल में भारत ने दक्षिण कोरिया को हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
मलेशिया के कुआंतन में खेले गए एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी का सेमीफाइनल सांसे रोक देने वाला हुआ। रोमांच से भरे इस मैच में 60 मिनट में दो-दो गोल की बराबरी पर रहीं। ऐसे में मैच का फैसला पेनल्टी शूट आउट में हुआ।
भारत के गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने कोरियाई टीम का आखिरी गोल रोक कर भारत को शानदार जीत दिलाई। भारत ने दक्षिण कोरिया पर पेनल्टी शूटआउट में 5-4 की जीत के साथ फाइनल में जगह बना ली है।
बेहद रोमांचक रहा मुकाबला
मलेशिया के कुआंतन में खेले गए एशिया हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल मैच में तलविंदर ने गोल कर भारत को बढ़त दिलाई लेकिन 21वें मिनट में दक्षिण कोरिया ने एक गोल कर मैच को बराबरी पर ला दिया। पहले हाफ में मैच 1-1 की बराबरी पर रहा।
दूसरे हाफ में भी दोनों टीमों की तरफ से एक-एक गोल हुआ और मैच का फैसला पेनल्टी शूट आउट में हुआ, जहां भारत को जीत मिली।
रविवार को होने वाले फाइनल में भारत का मुकाबला पाकिस्तान और मलेशिया के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
