महावीर फोगाट का जावेद अख्तर को जवाब, वो देश को मेडल दिलाने वालों को अनपढ़ कह रहे
नई दिल्ली। दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्रा गुरमेहर कौर के एबीवीपी के विरोध में कैंपेन शुरू करने के बाद उनके विरोध और समर्थन में सेलेब्रिटी, नेता और खिलाड़ियों के बीच जंग लगातार जारी है। शायर और गीतकार जावेद अख्तर के गुरमेहर कौर को 'अनपढ़' लोगों द्वारा ट्रोल करने की बात का पहलवान महावीर फोगाट ने जवाब दिया है। उन्होंने वसीम बरेलवी के शेर को थोड़ा बदलते हुए ट्वीट कर जावेद अख्तर को जवाब दिया।
जावेद अख्तर ने गीता फोगाट, बबीता फोगाट, वीरेंद्र सहवाग और रणदीप हुड्डा को निशाना बनाते हुए कहा था कि वो लोग गुरमेहर को ट्रोल कर रहे हैं, जो मुश्किल से साक्षर हैं। महावीर फोगाट ने इसके जवाब में ट्वीट किया, ''यहाँ उम्र बीत गयी देश को मेडल दिलाने में, और वो एक पल नहीं लगाते अनपढ़ बताने में।'' एक और ट्वीट में फोगाट ने कहा "अपने आप को देश के प्रति समर्पण करने वाला व्यक्ति से ज्यादा ज्ञानी अपनी मातृभूमि पर कोई नहीं होता।''
'गुजरात फाइल्स' की लेखिका राना अय्यूब ने महावीर फोगाट से सवाल किया कि आमिर खान जिन्होंने 'दंगल' फिल्म बनाई, उन्हें भी देशद्रोही कहा गया और पाकिस्तान जाने की सलाह दी गई क्या वो ठीक था? इसके जवाब में महावीर फोगाट ने आमिर खान की तुलना डाकू से महर्षि बने महर्षि वाल्मीकि से करते हुए ट्वीट किया। ''महर्षि वाल्मिकी पहले डाकु लुटेरा था अब कैसे महर्षि बनगया ? आप का प्रश्न इस से मिलता झुलता है। आप की सोच गलत है।''
आपको बता दें कि 22 फरवरी को एक सेमिनार को दिल्ली विश्वविद्यालय के रामजस कॉलेज में वामपंथी छात्र संगठन आइसा और आरएसएस के छात्र संगठन एबीवीपी में टकराव हुआ था। जिसमें आइसा के छात्रों ने एबीवीपी पर पथराव और मारपीट का आरोप लगाया था। इसके बाद लेडी श्रीराम कॉलेज की छात्रा गुरमेहर कौर ने फेसबुक पर एबीवीपी के विरोध में कैंपेन शुरू कर दिया। इसके बाद उनकी एक पुरानी वीडियो को निशाना बनाते हुए सोशल मीडिया पर उनको ट्रोल करना शुरू कर दिया गया। इसके बाद उनके विरोध और समर्थन में देश में दो धड़े बने हुए है।
गुरमेहर मामला: जावेद अख्तर के कम 'पढ़े-लिखे' वाले ट्वीट पर बबिता और योगेश्वर ने दिया जवाब
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications


