भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट मैच बेनतीजा समाप्त
भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में राहुल द्रविड़ के शानदार 177 रनों की बदौलत 426 रन बनाए थे जबकि श्रीलंका ने अपनी पहली पारी सात विकेट पर 760 रन बनाकर घोषित कर दी थी।
श्रीलंका की ओर से माहेला जयवर्धने ने 275, प्रसन्ना जयवर्धने ने 154 और तिलकरत्ने दिलशान ने 112 रनों की शतकीय पारी खेली थी।
इसके बाद भारतीय टीम ने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर (नाबाद 100) के करियर के 43वें टेस्ट शतक और गौतम गंभीर (114) के सातवें शतक की बदौलत अपनी दूसरी पारी में चार विकेट के नुकसान पर 412 रन बना लिए।
मैच के पांचवें दिन शुक्रवार को 13 ओवरों का खेल शेष था लेकिन तेंदुलकर का शतक पूरा होते ही दोनों कप्तानों ने आपसी सहमति के आधार पर मैच समाप्त करने का फैसला किया।
तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला का दूसरा मैच 24 से 28 नवंबर के बीच कानपुर के ग्रीन पार्क मैदान पर खेला जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications