सी.के. नायडू अवार्ड भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा देश के पूर्व क्रिकेटरों को दिया जाने वाला सबसे बड़ा सम्मान है। अमरनाथ को इस महीने के उत्तरार्ध में मुंबई में आयोजित होने वाले समारोह के दौरान इस सम्मान से नवाजा जाएगा।
सी.के. नायडू अवार्ड पाने वाले खिलाड़ी को बीसीसीआई की ओर से 15 लाख रुपये नकद और प्रशस्ति पत्र दिया जाता है। मोहिंदर अपने साथियों में 'जिमी' नाम से मशहूर थे।
भारतीय क्रिकेट टीम के लिए पहला टेस्ट शतक लगाने वाले पूर्व कप्तान लाला अमरनाथ के पुत्र अमरनाथ ने टेस्ट मैचों में 42.50 के औसत से 4378 रन बनाए हैं। वह एकदिवसीय क्रिकेट के भी बेहतरीन खिलाड़ी रहे हैं।
1983 में खेले गए विश्व कप के दौरान अमरनाथ ने इंग्लैंड के खिलाफ हुए सेमीफाइनल और वेस्टइंडीज के साथ हुए फाइनल मुकाबले में 'मैन ऑफ द मैच' पुरस्कार हासिल किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।