टेस्ट रैंकिंग : लक्ष्मण और जहीर सर्वोच्च मुकाम पर
डरबन में दक्षिण अफ्रीका के साथ खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में मैच जिताऊ प्रदर्शन करने वाले लक्ष्मण और जहीर को अच्छा खेल दिखाने का फल मिला है।
दूसरी पारी में भारत के लिए 96 रन बनाने वाले लक्ष्मण जहां बल्लेबाजों की रैंकिंग में नौवें स्थान पर पहुंच गए हैं वहीं जहीर गेंदबाजों की रैंकिंग में चौथे स्थान पर पहुंचने में सफल रहे हैं।
लक्ष्मण पहली बार शीर्ष-10 में जगह बनाने में सफल रहे हैं। इस वर्ग में वीरेंद्र सहवाग और सचिन तेंदुलकर के रूप में दो अन्य भारतीय हैं। तेंदुलकर दूसरे क्रम पर हैं जबकि सहवाग चौथे क्रम पर हैं।
श्रीलंकाई कप्तान कुमार संगकारा बल्लेबाजों की सूची में पहले तथा एशेज टेस्ट श्रृंखला में इंग्लैंड के शानदार शतक लगाने वाले जोनाथन ट्रॉट तीसरे स्थान पर हैं।
जहीर के अलावा भारत के ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह गेंदबाजों की सूची में आठवें स्थान पर हैं। डरबन में छह विकेट लेने वाले हरभजन को दो स्थान का फायदा हुआ है। इस सूची में दक्षिण अफ्रीका के डेल स्टेन पहले तथा इंग्लैंड के स्पिनर ग्रीम स्वान दूसरे स्थान पर हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications