Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

डरबन टेस्ट : दक्षिण अफ्रीका के 7 विकेट गिरे (लीड-5)

मार्क बाउचर (2) और पॉल हैरिस बिना कोई रन बनाए क्रीज पर मोर्चा सम्भाले हुए हैं।

डेल स्टेन के रूप में दक्षिण अफ्रीका का सातवां विकेट गिरा। स्टेन को एक रन के निजी योग पर हरभजन सिंह ने राहुल द्रविड़ के हाथों कैच करवाया। एश्वेल प्रिंस को 13 रन के निजी योग पर जहीर खान ने बोल्ड किया। प्रिंस ने 46 गेंदों पर दो चौके लगाए।

सेंचुरियन टेस्ट की पहली पारी में शतक बनाने वाले हाशिम अमला को 33 रनों के निजी योग पर स्पिन गेंदबाज हरभजन सिह ने पगबाधा आउट किया। अमला ने 46 गेंदों पर पांच चौके लगाए।

भोजनकाल से ठीक पहले शांताकुमारन श्रीसंत ने अब्राहम डिविलियर्स को चलता किया। डिविलियर्स खाता भी नहीं खोल सके।

दक्षिण अफ्रीका का तीसरा विकेट सेंचुरियन टेस्ट की पहली पारी में दोहरा शतक लगाने वाले जैक्स कैलिस के रूप में गिरा। कैलिस 10 रन के निजी योग पर रनआउट हो गए। कैलिस ने 17 गेंदों पर दो चौके लगाए।

अल्वीरो पीटरसन के रूप में दक्षिण अफ्रीका का दूसरा विकेट गिरा। पीटरसन ने 39 गेंदों पर तीन चौके की मदद से 24 रन बनाए। पीटरसन को जहीर ने बोल्ड किया।

कप्तान ग्रीम स्मिथ को नौ रन के निजी योग पर जहीर ने महेंद्र सिंह धौनी के हाथों कैच करवाया। स्मिथ ने 11 गेंदों पर दो चौके लगाए। भारत की ओर से जहीर ने तीन जबकि हरभजन ने दो और श्रीसंत ने एक विकेट झटके।

इससे पहले, भारत की पहली पारी 205 रनों पर सिमट गई। भारत के अंतिम चार बल्लेबाज 22 रन जोड़कर पेवेलियन लौट गए।

पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने छह विकेट पर 183 रन बनाए थे। पहले दिन 20 रन पर नाबाद लौटने वाले कप्तान महेंद्र सिंह धौनी 35 रन बनाकर आउट हुए जबकि हरभजन सिंह ने 21 रन बनाए।

हरभजन पहले दिन 15 रन पर नाबाद लौट थे। दूसरे दिन भारत ने हरभजन और धौनी के अलावा जहीर खान (0) तथा शांताकुमारन श्रीसंत (0) के विकेट गंवाए।

भारत ने पहले दिन वीरेंद्र सहवाग (25), मुरली विजय (19), राहुल द्रविड़ (25), सचिन तेंदुलकर (13), वी.वी.एस. लक्ष्मण (38) और चेतेश्वर पुजारा (19) के विकेट गंवाए थे।

दक्षिण अफ्रीका की ओर से तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने 50 रन देकर छह विकेट लिए जबकि लोनाबो त्सोत्सोबे और मोर्न मोर्कल के खाते में दो-दो विकेट आए।

तीन मैचों की श्रृंखला में मेजबान टीम 1-0 की बढ़त बनाए हुए है। उसने सेंचुरियन में खेले गए पहले मुकाबले में भारत को पारी के अंतर और 25 रनों से पराजित किया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Monday, December 27, 2010, 18:00 [IST]
Other articles published on Dec 27, 2010
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+