चैम्पियंस लीग : त्रिनिदाद की तेज शुरुआत (लीड-1)
खबर लिखे जाने तक त्रिनिदाद की टीम ने चार ओवर के खेल के दौरान बिना कोई विकेट खोए 44 रन बना लिए थे। विलियम पार्किं स 18 गेंदों पर तीन चौकों और तीन छक्कों की मदद से 32 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि एड्रियन बाराथ ने नौ रन बनाकर उनका साथ दे रहे थे।
त्रिनिदाद की टीम ने अब तक दो मैचों से चार अंक जुटाए हैं। ईगल्स के दो अंक हैं। इस ग्रुप से न्यू साउथ वेल्स की टीम पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। ईगल्स ने न्यू साउथ वेल्स को हराया था।
जीत हासिल करने की सूरत में त्रिनिदाद को आसानी से सेमीफाइनल में पहुंचने का मौका मिल जाएगा लेकिन बुरी तरह हारने की सूरत में उसे बाहर जाना होगा।
त्रिनिदाद की टीम अब तक अजेय रही है। उसका रन रेट भी काफी अच्छा है। इस लिहाज से ईगल्स के लिए यह मुकाबला काफी कठिन माना जा रहा है क्योंकि उसे न सिर्फ जीत हासिल करनी है, बल्कि उसकी जीत का अंतर भी काफी बड़ा होना चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications