Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

वेटल अंतिम सबसे तेज, सुतिल, डि रेस्टा टॉप 10 में

ग्रेटर नोएडा। गत चैम्पियन सेबेस्चियन वेटल ने दोपहर को होने वाली क्वालीफाइंग रेस से पहले खुद को तैयार करते हुए आज यहां फार्मूला वन इंडियन ग्रां प्री के तीसरे और अंतिम अभ्यास सत्रा में सबसे तेज समय निकाला जबकि सहारा फोर्स इंडिया के डाइवरों ने भी अच्छा प्रदर्शन जारी रखा।

भारत की सहारा फोर्स इंडिया के दोनों डाइवर फिर से शीर्ष 10 में रहे। वेटल ने एक घंटे के सत्रा में अंतिम क्षणों में फरारी के फर्नांडो अलोंसो और मैकलारेन के जेनसन बटन को पछाड़कर 18 लैप में एक घंटे 24.824 सेकेंड का समय लिया। फोर्स इंडिया के पाल डि रेस्टा (एक घंटे 26.785 सेकेंड) फेरारी के फेलिप मास्सा (एक घंटा 26.058 सेकेंड) से पीछे सातवें स्थान पर रहे जबकि एडियन सुतिल ने एक घंटे 26.958 सेकेंड का समय निकाला जिससे वह नौंवे स्थान पर रहे।

भारत के नरेन कार्तिकेयन ने हिस्पानिया को कल के स्थान में सुधार कराया। कल वह अंतिम स्थान पर 22वें नंबर पर रहे थे लेकिन आज उन्होंने अपनी टीम के साथी डेनियल रिकार्ड से दो पायदान का सुधार कराया। कार्तिकेयन ने एक घंटे 30.900 सेकेंड का समय लिया जो उनके कल दूसरे सत्रा में एक घंटे 32.824 सेकेंड से बेहतर था।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:00 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+