oi-Staff
मियामी। विश्व वरीयता सूची में नंबर एक खिलाड़ी राफेल नडाल के बाद अब रैंकिंग में दूसरे नंबर के खिलाड़ी रोजर फेडरर भी मियामी मास्टर्स से बाहर हो गये हैं। सर्बिया के नोवाक जोकोविक ने फेडरर को सेमीफाइनल में शिकस्त देकर बाहर का रास्ता दिखाया। मियाम मास्टर्स के एकल फाइनल में ब्रिटेन के एंडी मरे और जोकोविक के बीच खिताबी भिड़ंत होगी।
सोनी एरिक्सन ओपन के सेमीफाइनल में विश्व वरीयता में तीसरे स्थान पर काबिज जोकोविच ने रोजर फेडरर को 3-6, 6-2, 6-3 से शिकस्त देकर टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा दिया। पहले सेट में जोकोविक को कड़ी चुनौती मिली, लेकिन दूसरे और तीसरे सेट में उन्होंने फेडरर को करारी शिकस्त देते हुए मुकाबले में जीत दर्ज की।
एंडी मरे ने डेल पोत्रो को हराया
टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में एंडी मरे ने अर्जेटीना के जुआन डेल पोत्रो को 6-1,5-7,6-2 से शिकस्त दी। मरे ने प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी पर पहले सेट में पूरा दबदबा बनाया और उसे बड़ी आसानी से 6-1 से जीत लिया। दूसरे सेट में 5-7 से जीत हासिल कर डेल पोत्रो ने वापसी करने की कोशिश की लेकिन आखिर तीसरे सेट में हार के साथ ही वह मैच गंवा बैठे।
MyKhel से प्राप्त करें ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट.
Allow Notifications
You have already subscribed
Story first published: Saturday, April 4, 2009, 15:33 [IST]
Other articles published on
Apr 4, 2009