न्यूजीलैंड ने शनिवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को पांच विकेट से हरा कर दुनिया को दिखा दिया है कि उसकी टीम को कभी भी और कहीं भी कमतर करके नहीं आंका जा सकता।
चैंपियंस ट्राफी का मुकाबला शुरू होने पहले दौर में दक्षिण अफ्रीका से 5 विकेट से हार जाने के बाद किसी को यकीन नहीं था कि न्यूजीलैंड की टीम लीग चरण के आगे बढ़ पाएगी। लेकिन किवी टीम अगले दो मैचों में श्रीलंका और इंग्लैंड को हरा कर ग्रुप में शीर्ष पर रही।
न्यूजीलैंड भी फाइनल मुकाबला जीत कर दो बार आईसीसी कप दो बार अपने नाम करने वाली पहली टीम बनना चाहेगी। न्यूजीलैंड 2000 में केन्या में खेले गए आईसीसी नाकआउट टूर्नामेंट पर कब्जा जमा चुका है।
वहीं आस्ट्रेलिया चैंपियंस ट्राफी में अभी तक एक भी मैच नहीं हारा है और अगर आस्ट्रेलिया सोमवार को फाइनल मुकाबला जीत लेता है तो वह खिताब बरकरार रखने वाला पहला देश बन जाएगा।
शुक्रवार को सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराने के बाद आस्ट्रेलिया की टीम तरोताजा होकर फाइनल मुकाबले के लिए तैयार है।
न्यूजीलैंड के कप्तान विटोरी ने कहा कि उनकी टीम एक दिन का आराम पसंद करती लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ मिली जीत ने हमे तरोताजा कर दिया है।
वहीं पोटिंग का कहना है कि उनकी टीम को ब्लैक कैप्स के खिलाफ मैदान पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।